फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दलाई लामा ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर जताई खुशी, दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मगुरु ने इसरो और पीएम मोदी की सराहना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लेह-जम्मू। धर्मगुरु दलाई लामा ने वीरवार को मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारतवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


भारत ने प्राचीन काल से वैज्ञानिक विकास पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने इसरो के अध्यक्ष और वैज्ञानिकों की टीम की भी सराहना की, जिन्होंने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी परिपक्वता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से मिशन पर काम किया। दलाई लामा ने कहा कि भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले अतिथि के रूप में मैं इस महान विजय पर खुशी मनाता हूं। मुझे विश्वास है कि भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन आगे के वैज्ञानिक प्रयासों में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को मजबूत करना जारी रखेगा। उन्होंने प्रार्थना और शुभकामनाओं के साथ अपना संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें