श्रीनगर। सेना की 34 असम राइफल्स ने गांदरबल जिले में ग्रेट लेक्स ट्रैक पर नुंदकोल झील के पास 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक ट्रैकर को रेस्क्यू किया।
सेना के एक अधिकारी ने कहा, गांदरबल जिले में ग्रेट लेक्स ट्रैक पर नुंदकोल झील के पास 10,000 फीट पर ट्रैकर्स के एक समूह द्वारा बचाव के लिए की गई कॉल पर असम राइफल्स शिविर ने तुरंत चिकित्सा सहायक के साथ एक बचाव दल भेजा। उन्होंने बताया कि अब्दुल जब्बार (उम्र 37 वर्ष) जो मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, इस समूह का हिस्सा थे। जब समूह नुंदकोल से नारानाग की ओर उतर रहा था, तो अब्दुल जब्बार कम ऑक्सीजन स्तर से पीड़ित हो गया। एक एम्बुलेंस और कंगन ट्रॉमा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा सहयोग दिया गया। संवाद