फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध से सतर्क रहें विद्यार्थी

विज्ञापन
पुलिस स्टेशन अरनास में छात्राओं से बात करती हुई महिला अधिकारी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। पुलिस स्टेशन अरनास में एक कार्यक्रम का आयोजन कर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। छात्राओं ने पुलिस स्टेेशन का दौरा कर उसमें एसएचओ, मुंशी अन्य अफसरों की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान वीमन हेल्प डेस्क की अधिकारी से भी छात्राओं ने मुलाकात की। मौके पर अधिकारी ने उनको रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर उस पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शैलेंदर सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में बताया। कहा कि आज के समय में साइबर अपराध के कई मामले सामने आ रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार के ज्यादा मामले हैं। इससे बचना चाहिए। समय रहते इस की शिकायत दर्ज करवाई जाए तो नुकसान से बचा जा सकता है।
इस दौरान महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिनको पुलिस अधिकारी ने पुलिस का सहयोग कर अपराध पर अंकुश लगाने की अपील की। इस दौरान 60 के करीब छात्राओं को स्कूल बैग तथा अन्य प्रकार की आवश्यक सामग्री बांटी गई।

अरनास में छात्राओं को स्कूल बैग व अन्य सामाग्री देते हुए एसएसपी रियासी व अन्य।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें