फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
दवलैड कस्वे के पंचवटी मंदिर में शिवलिंग पर जल चढाते भक्तजन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर दिन निकलने के साथ मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना बनाए रखने की प्रार्थना की। सीमावर्ती गांव अगारा चक में मेले का आयोजन किया गया। यहां प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन

सूर्य निकलने पर पहुंचे भक्तों की दर्शनों के लिए लगी लंबी-लंबी कतारों में भक्तजन अपने बारी का इंतजार करते हुए मेरा भोला है भंडारी, जटाधारी जैसे भजन गाकर भक्तजन भगवान भोले की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए लोग जल, पुष्प व दूध, बेल व फूल चढ़ा पूजा करने का सिलसिला शाम तक मंदिर में चलता रहा। कस्बे के रामेशवरधाम में स्वामी प्रकाशानंद देखरेख में पहुंचे भक्तजनों को भगवान शिव की महिम सुना महाशिवरात्रि पर्व के बारे में कथा सुनाई। कोटली शाह दौला के मंदिर में पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना करने के साथ बम-बम भोले के जयकारे लगा भगवान की आराधना की। स्वामी हरीशनंद गिरी ने गांव गाजीपुर कुल्लियां के शिव मंदिर में महापुराण शिव कथा सुना भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बासपुर, बेगा, बेरा, सुचेतगढ़, अब्दुल्लियां, शामका, चंदू चक, पूरोभाना, बडियाल ब्राह्मणा आदि में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने शीश झुका भगवान शिव की पूजा करने के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में अमन शांति बने रहने के लिए प्रार्थना की। सीमावर्ती गांव में कई स्थानों पर भक्तों ने प्रसाद आदि के स्टाल लगा जलपान कराया। कस्बे के बाजार में कई सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई पदार्थों के स्टाल लगा लोगों को जलपान कराने के साथ शरदई घोटी गई व भांग का प्रसाद कई भक्तों ने ग्रहण किया। प्रशासन की ओर कस्बे व आसपास क्षेत्र के गांव में सुुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए।
------
पंचवटी मंदिर में झाकियां दिखा किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। दबलै़ड कस्बेे के पंचवटी मंदिर में स्वामी शाम गिरी अध्यक्षता में हवन किया गया, जिसमें भक्तों ने आहुतियां डाल पूजा-अर्चना की। इस दौरान झांकियों से कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। दबलैड़ कस्बेे में पहुंचे प्रवासी भारतीय कैलाशपति शर्मा ने कहा कि वह शिवरात्रि व दीपावली गांव के लोगों के साथ मनाने आते हैं। पंचवटी शिव मंदिर में मांगी मुराद भवभान शिव अवश्य पूरी करते हैं। इस दौरान गांव की पंचायत के सरपंच से हजारा सिंह, एसएसपी सुखदेव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

-----
क्षेत्र के मंदिरों में गूंजे भोले शंकर के जयकारे
मीरां साहिब। कस्बे में एमईएस के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारा लगाया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान शिव के मंदिर में पूजा- अर्चना की। इंदिरा नगर के शिव मंदिर, प्रेम नगर, कृष्णा नगर, मरालिया, बन सुल्तान, टाली मोड़, लिंक रोड, रतिया, कोटली मिया फत्ता, टिंडेकला आदि गांव में मंदिरों में पहुंच भक्तों ने पूजा- अर्चना करने के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मीरां साहिब कस्बे में कई स्थानों पर दुकानदारों ने कई पदार्थों के स्टाल लगा भक्तों को जलपान कराया। इस दौरान डीजे लगा बाजार में भगवान शंकर के भजन सुनाने पर दिनभर माहौल भक्तिमय बना रहा।
-----
कस्बे में निकाली भव्य शोभायात्रा
आरएस पुरा। कस्बे की वार्ड-आठ के शिव मंदिर की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो बाजार से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे बैंडबाजे की धुन पर भक्त भगवान भोले शंकर की महिमा का गुणगान करते हुए आगे चल रहे थे। भगवान शिव- पार्वती की आर्कषक झांकियों को लोग नमन करते हुए नजर आ रहे थे। संवाद
मंदिरों में सत्संग और शिव पार्वती विवाह का आयोजन
अरिनया। क्षेत्र में शिवरात्रि पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सूर्य की पहली किरण के साथ ही शिव मंदिरों में भोले नाथ की मूर्तियों पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। जो सुबह दस बजे तक जारी रही। मंदिरों, सड़क किनारे श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। रात भर सत्संग और शिव पार्वती का विवाह का आयोजन भी किया गया। संवाद
फोटो
शिव की महिमा और आराधना के लिए लगी रही भीड़
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में शिवरात्रि पर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव की महिमा और आराधन करने की भीड़ लगी रही। भंडारा का भी आयोजन किया गया। कस्बे के ऐतिहासिक द्वापर युग के कामेश्वर मंदिर में भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मेले का भी आयोजन किया गया। बच्चों के लिए झूले का खास प्रबंध किया गया। महंत रामेश्वर दास की अगुवाई में आयोजन किया गया। उधर सौरभ सराफ की अगुवाई में मुख्य चौक पर भंडारा लगाया गया। इसमें बाजार में आवाजाही करने वाले लोगों को हलवा बांटा गया। इस अवसर पर राहुल महाजन, रमेश कुमार, केवल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
शिवरात्रि पर पुलिस चौकी ने लगाया भंडारा
परगवाल। शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सीमा क्षेत्र परगवाल के चौकी परिसर में सीआईएसएफ और पुलिस ने भंडारा लगाया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले परिसर में बने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई तथा मूर्ति की स्थापना की गई। संवाद
फोटो
बम-बम भोले के नारों से शिवभक्ति में डूबा परगवाल
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हालांकि इस वार वीरवार को हुए वारिस की बजह से ज्यादा बड़ी तैयारियां तो नही हो सकी थी, लेकिन उसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी लोग अपने-अपने तरीके से भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहे और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे।
शुक्रवार की सुबह लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव हमीरपुर में पीर चौरंगीनाथ के देवस्थान पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। हर कोई भोले के रंग मे रंगा नजर आया। वहीं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव सजवाल के शिव मंदिर में भी सुबह से ही जल प्रवाह करने को लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिलाएं पुरुषों के अलावा बहुत बच्चे भी शामिल रहे। परगवाल के साथ लगते गांव गवाढ़, भलवाल मूलो, गुढ़ा मन्हासा, तकवाल और नरसिंह पुरा, में भी शिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कैपेशन 1
परगवाल में शिवरात्रि पर भण्डारा लगाते लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें