फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजनधार भमाग मेें गूंजा लाइट कैमरा एक्शन का शोर

विज्ञापन
हिंदी नाटक फ़र्ज़ में अभिनय करते हुए कलाकार। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित भमाग के प्राकृतिक तथा दार्शनिक क्षेत्र सुरजनधार में मंगलवार को लाइट कैमरा एक्शन का शोर सुनाई दिया। क्षेत्र में होने वाली शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह दिखा। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण शूटिंग देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

भमाग के सुरजनधार के साथ ही माड़ी अगार बल्लियां स्थित जिला अस्पताल में भी हिंदी नाटक फर्ज के कुछ दृश्यों शूट किए गए। इस दौरान नाटक के कलाकारों ने अपने अपने डायलॉग प्रस्तुत करने के साथ ही अपनी अदाकारी का कमाल दिखाया। ग्रामीण क्षेत्र सुरजनधार की प्राकृतिक पहाड़ी में नाटक की शूटिंग करने का उद्देश्य यहां के माहौल को लोगों तक पहुंचाया जाना है। मंगलवार को नाटक के कुछ दृश्यों को जिला अस्पताल में शूट किया गया, जिसमें एक मां को अस्पताल के बेड पर लेटे दिखाया गया। जब कुछ लोग उससे मिलने आते हैं तो अस्पताल की नर्स बुजुर्ग महिला को बताते हैं कि उन्हें यही लोग अस्पताल लाये थे, जिसके बाद उसका उपचार किया गया और उनकी जान बच सकी। इसके बाद महिला उनको आशीर्वाद देती है। वहीं इसके साथ ही कहती है कि उसको देखने के लिए उसके घर से कोई नहीं आया। तभी उसके बेटे का आना होता है और वह अपनी मां से अपने किए काम की माफी मांगते हुए शर्मिंदा होता है। अस्पताल में हुई शूटिंग देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे। नाटक की शूटिंग को अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा। शूटिंग समाप्त होने के बाद नाटक को दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा। अगले पांच दिन तक नाटक की शूटिंग सुरजनधार में की जाएगी।
-----
सुरजनधार भमाग में हिंदी नाटक फर्ज की शूटिंग को हीरामनी सिंह की टीम अपने तामझाम के साथ करने को पहुंची। इस दौरान उनके साथ कई कलाकार मौजूद रहे। टीम में टीवी सीरियल के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर शलभ श्रीवास्तव ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह मुख्तियार सिंह अभिनय कला मंच के शादाब खान विख्यात पेंटर व कलाकार मोहम्मद अकरम खान भमाग ब्लाक चेयरमैन अशोक ठाकुर ने टीम को पूरा सहयोग दिया। इस दौरान कलाकारों की भी देखरेख करने की जिम्मेदारी को निभाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें