रियासी। एएसपी शिव कुमार सिंह चौहान को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग की तरफ से विदाई दी गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को सराहा गया। एसएसपी रश्मि वजीर, डीएसपी डीआर मुमताज भट्टी, डीएसपी हेडक्वार्टर वसीम हमदानी व अन्य ने विचार रखे। कार्यक्रम में सभी थानों के एसएचओ भी मौजूद रहे। कांस्टेबल भर्ती हुए शिव कुमार सिंह चौहान ने 40 वर्ष से ज्यादा समय तक पुलिस में सेवाएं दीं। ब्यूरो