फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ों के साथ बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
सवालों का जवाब देती हुई प्रतिभागी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रियासी। नववर्ष से दो दिन पूर्व नगर के संयोग धर में हुई टैलेंट प्रतियोगिता में युवाओं के साथ ही बच्चों में जबरदस्त प्रतिभा देखने को मिली। डीएस प्रोडक्शन की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने रैंप पर चलने के साथ ही डांस तथा गानों में अपनी प्रतिभा को दिखाया। इसके साथ ही मौके पर उपस्थित निर्णायकों के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में नई बस्ती की साधना सरगम को मिस तथा सलाल निवासी गुलशन सिंह को मिस्टर रियासी घोषित किया गया। छोटे बच्चों के वर्ग में विजयपुर की आरची परमार को पहला तथा ज्योतिपुरम के पीयूष कुमार को दूसरा स्थान मिला। इसके साथ ही लड़कियों की सीनियर केटेगरी में विजयपुर की सुनीता को पहला तथा अरनास की नेेहा राजपूत को दूसरा स्थान मिला। लड़कों की सीनियर केटेगरी में महादेव के पीयूष कुमार को पहला व महादेव के ही आयुष लंगेह को दूसरा स्थान मिला। लड़कों की जूनियर केटेगरी में सलाल के रूद्र प्रताप सिंह व ग्रामोड़ के रिजवान चौधरी जबकि लड़कियों की जूनियर केटेगरी में सुरसुंडुआं की तनवी राजपूत व ज्योतिपुरम की अनुष्का सिंह पहले व दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा मुख्य अतिथि तथा म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुुमार पूरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस मौके पर वायस आफ पंजाब की विजेता गायिका अंजुषा शर्मा डीएस प्रोडक्शन के दर्शन सिंह सागर ब्यूटी पार्लर की पूजा शर्मा व ब्राइडवे सलून के अजय कुमार त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी आयु वर्ग में पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें