फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर सराफा बाजार में चमक

विज्ञापन
ज्वैलरी की एक दुकान में जेवरात देखते ग्राहक।
विज्ञापन
जम्मू। धनतेरस पर सराफा बाजार में चमक बढ़ी है। बाजार में सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। युवतियों और महिलाओं को नए डिजाइन की ज्वैलरी भा रही है। कई ज्वैलर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कीमतों में छूट दी है। इस छूट के साथ कई आकर्षक गिफ्ट दिए जा रहे हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि धनतेरस वाले दिन जमकर आभूषणों, गिफ्ट आइटमों आदि की बिक्री होगी।
विज्ञापन

शहर के जैन बाजार, लखदात्ता बाजार, गांधीनगर, तालाब तिल्लो, कर्ण मार्केट सहित अन्य कालोनियों में सराफा बाजार में तेजी आई है। पिछले साल की तुलना में सोने चांदी के भाव बढ़े हैं, लेकिन ग्राहकों की खरीद पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। धनतेरस और दिवाली पर सोने, चांदी के नए आभूषणों और गिफ्ट आइटमों को खरीदने के शौकीन अपना शौक पूरा कर रहे हैं। सराफा एसोसिएशन जम्मू के महासचिव विजय कुमार वर्मा ने बताया कि धनतेरस के करीब आते ही सराफा बाजार में तेजी आई है। पुराने शहर के सराफा बाजार पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में थोड़ा असर दिख रहा है। इसका मुख्य कारण शहर के संकरी मार्गों में चारपहिया वाहनों का न पहुंचना है। इससे ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन धनतेरस में ज्वैलरी की ठीक खरीदारी होने की उम्मीद है। लखदाता बाजार के विख्यात ज्वैलरी विक्रेता अभिषेक ने बताया कि सोने की खरीदारी में ग्राहकों की हालमार्क पहली पसंद है। इसका कारण हालमार्क के ज्वैलरी की वापसी पर सौ फीसदी कीमत वापस मिल जाती है। चांदी 50 रुपये प्रति ग्राम में बिक रही है। इसी तरह पिछले साल सोना का भाव प्रति तोला (10 ग्राम) 32000 रुपये तक था जो इस बार बढ़कर 37400 तक पहुंच गया है। सोने की बढ़ी कीमतों के बावजूद इसकी खरीदारी में ज्यादा असर नहीं दिखा है। चांदी की खरीदारी में भगवान गणेश के साथ लक्ष्मी की मूर्ति की ज्यादा बिक्री हो रही है। इसके साथ ज्वैलरी के शौकीन चांदी के पुराने विक्टोरिया निर्मित सिक्के खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से 6000 रुपये तक है। सोने की ज्वैलरी में चेन, रिंग्स, सेट, कंगन आदि ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
-----
टैंपल ज्वैलरी की मांग बढ़ी
देवी देवताओं की मूर्तियों से जड़ित टैंपल ज्वैलरी की मांग बढ़ी है। ग्राहक इस ज्वैलरी को पसंद के साथ खरीद रहे हैं। ग्राहक सरोजनी ने कहा कि टैंपल ज्वैलरी में अलग तरह की खासियत होती है। इसमें देवी देवताओं के वास की तरह होता है। देवी देवताओं की मूर्तियों से जड़ित इस ज्वैलरी को पहनकर सुख समृद्धि मिलती है।
विज्ञापन

---
गणेश लक्ष्मी के फ्रेम आकर्षण बने
गिफ्ट आइटमों में सोने चांदी के गणेश लक्ष्मी के फ्रेम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनकी खूब खरीदारी की जा रही है। हालमार्क में 24 कैरेट के ये फ्रेम 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक उपलब्ध हैं। ज्वैलरों के अनुसार ये फ्रेम मुंबई से मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें