फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक जारी, 13 और पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तापमान में गिरावट न आने से डेंगू से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू संभाग में बुधवार को 13 और डेंगू के पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ यह आंकड़ा बढ़कर 303 हो गया है। अब तक जिला जम्मू में सबसे अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर में पारे में गिरावट पर डेंगू से निजात मिलेगी। हालांकि राहत यह है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

नए मामलों में जिला जम्मू में आठ, कठुआ में चार और पुंछ में एक मामला सामने आया है। इसके साथ जम्मू जिला में अब तक सबसे अधिक 119 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। जिले में डेंगू से कई क्षेत्र प्रभावित हैं। इसी तरह जिला सांबा में अब तक 85 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन मच्छरों के पनपने के लिए अभी मौसम अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें