सलाथिया बिरादरी की मेल में पहुंचे लोग।
विजयपुर। गुड़ा सलाथिया के देविका घाट के पास बने अम्मा सिलावंतिया मंदिर में शनिवार को सलाथिया बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बिरादरी के लोगों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और मंदिर में माथा टेका।
बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मेल बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कोरोना महामारी को देखते हुए एसओपी और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पूरा पालन किया गया। बिरादरी के लोगों ने मंदिर में माथा टेका पूजा अर्चना की और उसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर माथा टेकने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए मेल में लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं, और माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।