फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सांबा छठी कक्षा की छात्रा जनरल विपिन रावत को श्रदांजली देते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। बीबीएन हाई स्कूल गुडा मोड़ की प्रधानाचार्य की देखरेख में स्कूल में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों, गणमान्य लोगों और स्टाफ ने भाग लिया। उन्होंने सीडीएस विपिन रावत और उनके साथियों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार देश के पहले सीडीएस स्वर्गीय विपन रावत और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभक्ति सभा आयोजित की गई। जो हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। शहीदों और देश के लिए उनके योगदान को याद करने के लिए छात्रों ने कविता पाठ किया और भाषण दिए। देशभक्ति के बैनर भी बनाए। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट शोक और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उन्होंने कहा कि यह क्षति पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। संवाद
-----
विपिन रावत और अन्य की आत्म शांति के रखा मौन
ज्यौड़ियां। भाजयुमो की तरफ से सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सेना के अन्य अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा शहीद स्मारक स्थान ज्यौड़ियां में आयोजित हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर जनरल रावत समेत दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। सभा में मुख्य रूप से जिला प्रधान रजत शर्मा, महामंत्री सुरेश शर्मा, नितेश शर्मा, सिकंदर सिंह, सुभाष चंद्र, पार्षद गगन राज, सुभाष चंद्र, सुरेश कुमार, अजय कुमार, तरसेम लाल, मनदीप कुमार और अन्य युवा शामिल रहे। संवाद
विपिन राव और अन्य को दी श्रद्धांजलि
अखनूर। जिला कार्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जगदीश भगत ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल रेहे। बैठक में सीडीइस जनरल विपिन रावत सहित सभी शहीद वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई और संगठनात्मक चर्चा की गई।
अशोक कौल ने पूरे संगठन की जानकारी ली, सभी मोर्चों व मंडलों की जानकारी ली। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, डॉ. कृष्ण लाल, पूर्व बीसी दलजीत सिंह, मनमोहन सिंह, जीएस चिब, सोभा राम, सुरिंदर सिंह, संगठन मंत्री इंद्रजीत अखनूर की प्रभारी रेखा महाजन, सह प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा उपस्थित रहे। संवाद
सीडीएस विपिन रावत को बच्चों तक ने दी श्रद्धांजलि
सांबा। देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को हर वर्ग ने श्रद्धांजलि दी। कस्बे के अतिरिक्त गांवों में भी शोक सभाएं की गईं व जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। तरोटी डनवाल कैंप की कक्षा छह की छात्रा इशा शर्मा ने जनरल का चित्र बनाया और मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी। इशा ने बताया कि आज दिन भर वह टीवी के सामने ही बैठी रहीं व जनरल की अंतिम विदाई देखी। इशा के अनुसार उसने कागज पर जनरल रावत का चित्र बना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक सेनानायक की इस तरह की मौत पर उन्हें भी काफी दुख हुआ है। संवाद
सीमा प्रहरियों सहित भाजयुमो ने विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
अरनिया। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत को क्षेत्र में तैनात सीमा प्रहरियों ने उनकी तस्वीर के आगे दीपक जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीमा पर तैनात 42 बटालियन बीएसएफ जवानों ने सलामी भी दी। श्रद्धांजलि सभा में त्रेवा सरपंच बलबीर कौर भी उपस्थित रहीं।
दूसरी ओर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सोनू पंडित व सदस्यों ने अरनिया में मोमबत्ती व दीपक जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी। सोनू पंडित ने कहा कि जनरल विपिन रावत दुश्मन को कड़ी टक्कर देने में सक्षम थे। उन्होंने कई बाद देश के दुश्मनों को उनके घर में घुस कर मारा। देश उनके ऐसे योगदान को याद रखते हुए आने वाली पीढ़ी को उनकी बहादुरी की गाथा सुनाते रहेंगे। संवाद
शहीदों के सम्मान में निकाली रैली
रामगढ़। क्षेत्र के मुख्य बाजरा में सीडीएस विपिन रावत व उनके साथ अन्य वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर वीरों को याद किया गया। साथ ही नगर में कैंडल मार्च निकाला। समाजसेवी व सेवानिवृत्त हवलदार सुरिंदर बाजवा की देखरेख में रैली निकाली गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर सतपाल, भूपिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हवलदार बच्चन लाल, बलदेव राज, सीएचएम रमेश लाल, हरभजन सिंह, राजकुमार, हरबंस लाल, कुलवंत सिंह पूर्व कैप्टन चरण दास, मोहन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें