फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी पर मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। नाग पंचमी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तरह-तरह की लाइटें लगाई गई हैं। वार्ड-3 में नाग देवता मंदिर को काफी आकर्षक रूप दिया गया है। शनिवार सुबह पूजा अर्चना की जाएगी और दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी नाग देवता के भक्तों ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नाग पंचमी पर पूजा अर्चना की जाएगी और भंडारा लगाया जाएगा। इस दिन पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। जिन लोगों को नाग दोष होता है उनका दोष खत्म हो जाता है। नाग पंचमी के दिन नागों को कच्ची लस्सी डाली जाती है और खीर का भोग लगाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें