प्रदर्शन के दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों से इस मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि एबीवीपी द्वारा पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा 50 हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा को पूरा किया जाए। साथ ही शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने, शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने और 43 सूत्री मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की।
ये चुनाव किसी के भी दबाव में स्थगित नहीं किए गए हैं। कल्चरल सेक्रेटरी के पद के लिए सिर्फ दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया था और ज्वाइंट सेक्रेटरी के तीन पदों के लिए केवल एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। इस कारण हमें चुनाव स्थगित करने पड़े। चुनावों की नई तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी।
- प्रो. जसबीर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, जेयू