फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने की जम्मू-कश्मीर को दहलाने की नापाक कोशिश, राजोरी में आईईडी बरामद

Tue, 19 Nov 2019 12:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना का काफिला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकियों ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को दहलाने की नापाक कोशिश की। आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने राजोरी में मंगलवार को आईईडी बरामद की। सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। राजोरी पुंछ हाईवे पर दो घंटे से यातायात रुका हुआ है। इसके बाद से हाईवे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रमुख स्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन


राजोरी हाईवे स्थित शहर के कल्लर इलाके में आतंकवादियों ने सड़क किनारे आईईडी प्लांट किया था। हालांकि समय रहते आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने आतंकियों की इस साजिश को नाकाम कर दिया। सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। वहीं राजोरी पुंछ हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इससे पहले मई महीने में भी इसी जगह आतंकियों ने आईईडी प्लांट लिया था। जिसे सेना ने बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया था।

वहीं 17 नवंबर को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में जीरो लाइन पर फेंसिंग के बिल्कुल पास पाकिस्तान की ओर से आईईडी प्लांट की गई थी। इसकी जग में आए भारतीय सेना के वाहन में सवार एक जवान शहीद हो गए। दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट में सेना का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

17 नवंबर को हुए आईईडी ब्लास्ट में हवलदार संतोष शहीद

घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। सेना का वाहन हर रोज की तरह रविवार की सुबह सैनिकों को लेकर सीमा की पोस्टों पर जा रहा था। इस बीच कच्ची सड़क पर पाकिस्तान की ओर से आईईडी लगाई गई थी। इस पर वाहन का अगला टायर चढ़ते ही विस्फोट हो गया, जिससे अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में सेना के चार जवान सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो जवानों हवलदार संतोष तथा नायक जिमरा राम को एयरलिफ्ट कर सेना के कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। 

कमान अस्पताल उधमपुर में तैनात डॉक्टरों ने हवलदार संतोष को मृत लाया घोषित कर दिया। जिमरा राम का इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। तीसरे जवान नायक कृष्ण प्रताप का इलाज सेना के अखनूर स्थित अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

15 नवंबर को भी आतंकियों ने प्लांट की थी आईईडी

इससे पहले 15 नवंबर को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने आईईडी प्लांट की थी। हाईवे पर पांपोर के पास आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था। जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया था।

पुराने श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर पांपोर के ईडीआई भवन के बाहर रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने सड़क किनारे प्रेशर कुकर पड़ा देखा। इसके तुरंत बाद सुरक्षा बल हरकत में आ गए। बाद में की गई जांच में पाया गया कि आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें