फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में बीयर का मतलब नशे को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। किराना की दुकान में बीयर बेचने के आदेश का मतलब सीधे तौर पर नशाखोरी को बढ़ावा देना है। सरकार को सिर्फ राजस्व जुटाना दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार अपने स्तर पर पहले तो देश को नशामुक्त करने का संदेश दे रही है और दूसरी ऐसी नीतियां लागू कर रही जिसमें नशाखोरी को ही बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

सरकार के इस नए आदेश पर बाड़ी ब्राह्मणा में लोगों ने प्रतिक्रिया जाहिर करना शुरू कर दिया है। इसके चलते कई लोगों ने इस आदेश का विरोध किया है। कई ने इस आदेश पर बात करने पर चुप्पी साध ली है। किराना की दुकान पर बीयर बेचना समाज में नशे को बढ़ावा देने के बराबर है। लोगों का कहना है कि समाज में उथल-पुथल मच जाएगी। हर कोई नशे का आदी हो जाएगा। क्योंकि नशे की आपूर्ति के लिए किराना की दुकान नशेड़ियाें को अड्डा बन जाएगा। लोग दिन भर रात नशे में ही लिप्त रहेंगे। महिलाओं, युवतियों, गणमान्य लोगों का किराना की दुकान में जाना भी मुश्किल हो जाएगा।
------
दारू की दुकान पर पर्दे में लोग दारू खरीदने जाते थे। समाज से सरेआम दिखने में परहेज होता था, लेकिन इस आदेश के बाद सरकार ने पर्दा पोशी खत्म कर दी है। आने वाले समय में इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। इस आदेश को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

-शक्ति सिंह जमवाल, पूर्व पार्षद, और आम आदमी पार्टी नेता
-----------
किराना की दुकान पर बियर रखने का आदेश गलत है। इससे समाज में अपराध बढ़ेगा। महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए किराना की दुकान पर जाना मुहाल हो जाएगा। बच्चों को छोटी उम्र में ही नशे की लत लग जाएगी। इस फैसले से बच्चों का भविष्य हो जाएगा।
-दर्शन कुंडल, पंच, पंचायत परलाह
------------
हिंदू सभ्यता को खत्म किया जा रहा है, पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के ठेकेदार अब कहां छुप गए हैं। उन्हें आगे आकर इसका विरोध करना चाहिए। किराना की दुकान पर बियर का बेचा जाना हिंदू धर्म में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-भारत भूषण, सरपंच, पंचायत मीन सरकार
------------
इस फैसले को साइबर अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। किराना की दुकान पर बियर बेचने का आदेश गलत है इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। वैसे ही क्षेत्र में लोग नशे की समस्या से जूझ रहे हैं। ऊपर से इस फैसले से नशे को और बढ़ावा मिलेगा और अपराध बढ़ेगा।
-तरसेम सिंह चाढ़क, सरपंच, अपर कार्थोली
---------------
वैसे ही इलाके में नशा आपे से बाहर हो रहा है। ऊपर से हर किराना की दुकान पर बियर बेचने का फरमान जारी करना युवा पीढ़ी को नशे में धकेलने के बराबर है। इससे बच्चों पर खासा असर पड़ेगा। क्योंकि उन्हें शुरू से ही बियर के बारे में पता चलेगा और नाबालिग होते हुए भी बियर को ट्राई करेंगे।
-वीना जमवाल, सरपंच, अपर वीरपुर
--------
इस मुद्दे पर कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं करना चाहती। यह सरकार का निर्णय है। इस प्रकार के निर्णय एक पक्षीय नहीं होते हैं। बल्कि कई पहलुओं पर विचार करने के बाद ही इस प्रकार के निर्णय को स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन

-आशा रानी, सदस्य, डीडीसी, बाड़ी ब्राह्मणा-ए सीट व भाजपा नेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें