बाड़ी ब्राह्मणा बाजार में सजी राखी की दुकानें
बाड़ी ब्राह्मणा। रक्षाबंधन को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा में राखी की दुकानों पर अभी से भीड़ दिखनी शुरू हो गई है। बड़े पैमाने पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षाबंधन का धागा बांधने के लिए खरीदारी करती नजर आ रही हैं।
बाजारों में राखी भी बड़े़ पैमाने पर उपलब्ध हैं। रंग बिरंगी राखी सबका मन मोह रही है। बहनें अपने दूरदराज के भाइयों के लिए राखी खरीद लेती हैं। उन्हें डाक पार्सल से भेजती हैं। इसके चलते बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से शाम तक बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं दुकानदार भी रक्षाबंधन को लेकर काफी खुश हैं। दुकानदारों का कहना है कि जिस तरह से रक्षाबंधन की खरीदारी शुरू हो चुकी है। लगता है कि इस बार रक्षाबंधन पर अच्छा खासा कारोबार रहेगा। उन्होंने बताया कि एडवांस में ही राखी मंगा कर रख ली गई है। उसके दौरान अभी भी मांग बढ़ रही है।