फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलोडी में पीर बाबा की मजार पर लगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। थलोडी में पीर बाबा की मजार पर वीरवार को मेला लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माथा टेकने के लिए जम्मू के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। शुक्रवार को दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष तौर पर प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दिखी। मेले के चलते आसपास के गांव में भी रौनक बनी रही। इससे दुकानदारों का भी काम अच्छा रहा। उधर, पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने के लिए लोग तड़के से ही पहुंचने लगे थे। स्थानीय लोग भी मेले को सफल बनाने के लिए पुलिस को सहयोग कर रहे हैं।
लंगर भी लगाया गया, जिसमें पीर बाबा के सेवकों ने अपनी सेवा दी। मजार के पुजारी दर्शन कुमार ने बताया कि मेले में दूर दूरदराज क्षेत्र से भी लोग पहुंचे। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें