फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह की जयंती मनाई

विज्ञापन
ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह को नमन करते पूर्व मंत्री व अन्य।
विज्ञापन
विजयपुर। तहसील के बगुना गांव का नाम ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह के नाम पर रखा गया है। यहां मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उनकी 123वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनकी वीरता पर गर्व होना चाहिए, जिन्होंने कश्मीर को वापस हमारे हवाले कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें देश के उन वीरों पर गर्व है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता की रक्षा की खातिर प्राणों की बाजी लगा देते हैं। ऐसे वीरों की खातिर देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, डीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह और गणमान्य लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें