फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखक अशोक सिंह की तीन किताबों का विमोचन

विज्ञापन
किताबों का विमोचन करते गणमान्य लोग
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर में शनिवार को लेखक अशोक चाढ़क की तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क (पूर्व मंत्री) प्रधान डोगरा सदर सभा, सेवानिवृत्त जज पवित्र सिंह (अध्यक्ष अमर क्षत्रिय राजपूत सभा) मोहन सिंह सलाथिया (साहित्य अकादमी) रहे, जबकि विशेष मेहमानों में पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, चाढ़क बिरादरी सभा अध्यक्ष राकेश चाढ़क, गायक सीए काटल, गीतकार बिशन सिंह दर्दी शामिल रहे।
विज्ञापन

मंच संचालन रजनी ने किया और स्वागत तिलक राज शर्मा सेवानिवृत्त हेड मास्टर ने निभाया। समारोह की शुरुआत दीप जलाने से की गई। तीनों पर आधारित पर्चा गीतकार बिशन सिंह दर्दी ने पढ़ा। बताया कि अशोक को लिखने का शौक चालीस वर्षों से था, लेकिन किताब का प्रकाशन नहीं हुआ था जबकि लेख समाचार पत्रों, पत्रिकाओं में जरूर प्रकाशित होते रहे। लेखक ने कहा कि शीघ्र ही दो पुस्तकें और प्रकाशित कराएंगे व ये परिक्रिया हर वर्ष जारी रहेगी। वक्ताओं ने किताबों के प्रकाशन पर अशोक सिंह की सराहना की। कहा कि ये समय की जरूरत है कि ऐसी ऐतिहासिक पुस्तकों को क्षेत्र के घर-घर पहुंचाया जा सके ताकि लोग अपने इतिहास व संस्कृति से जुडे़ रह सकें। इस मौके पर गणमान्य लोग सरपंच पंच और अन्य बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें