फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर मंदिरों में बनी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार को भी बनी रही। चीची माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा, जो सारा दिन जारी रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे और माथा टेक कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

रज्जत, मुनीश, राजेश आदि ने बताया कि नवरात्र में वह हर रोज महामाई के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। वह सप्ताह भर निराहार ही रहेंगे। केवल फल ही खाते हैं। नवरात्र के दौरान वह अन्न नहीं खाते हैं। जो गत पांच वर्ष से करते आ रहे हैं। उनके अनुसार की सुबह तड़के ही वह चीची माता मंदिर में पहुंच कर माथा टेककर ही फल ग्रहण करते हैं। कुल मिला कर सारा दिन मंदिरों में रौनक का माहौल बना हुआ है।
नवरात्र पर पहले से अधिक बंद हो रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नवरात्र में बिजली कटौती को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। सांबा महासभा अध्यक्ष व पार्षद रवि खजूरिया ने कहा कि पहले त्योहारों सहित नवरात्र पर बिजली कटौती नहीं होती थी। इस बार अधिक समय तक बिजली बंद हो रही है।
विज्ञापन

उनके अनुसार मंडियों सहित बाजार की बिजली अधिकतम समय प्रभावित रहने के कारण चिंता जताते हुए बताया कि जब भी किसी अधिकारी को फोन करके बिजली नहीं होने के बारे में जानकारी लो तो उचित जवाब नहीं मिलता है। नवरात्र पर हर मंदिर में लोगों की भीड़ है। दुकानदार भी कोरोना के बाद कुछ राहत महसूस करने लगे थे, पर बिजली के घंटों नहीं आने पर सब विभाग व सरकार को कोस रहे हैं। क्योंकि समाचार पत्रों में सरकार चौबीस घंटे बिजली देने की बात कर रही है, लेकिन असल में बिजली नहीं मात्र आश्वासन ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें