फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने कलाकारों के हुनर को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर में ध्रव सत्य द अटलियर स्टूडियो में मूर्तिकार रविंद्र जमवाल की तरफ से कला को प्रस्तुत करने के लिए 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसका रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त अनुराधा गुप्ता विशेष तौर पर पहुंचीं। उन्होंने कलाकारों के हुनर की सराहना की।
विज्ञापन

शिविर में पंजाब, लखनऊ और जम्मू से लगभग 10 आर्टिस्टों ने भाग लिया। उन्होंने कला को अलग-अलग तरीके से दर्शाया। मूर्तिकार रविंदर जमवाल ने बताया कि कला की दुनिया में काम कर रहे लोगों के लिए यह शिविर प्रेरणा का स्वरूप है। इससे प्रभावित होकर लोग आगे बढ़ते हैं। इससे पहले भी वह दो शिविर आयोजित कर चुके हैं।
उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि आर्टिस्ट अपनी भावनाओं को मूर्तिकला के जरिये लोगों के सामने प्रस्तुत करता है। लोग उस कला का आनंद लेते हैं। कला की दुनिया में काम करने वाले अनेक लोगों के लिए यह शिविर प्रेरणा का स्रोत रहेगा। शिविर के जरिये भी कई लोगों को अपनी कला को प्रस्तुत करने और निखारने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के जरिये भी कई आर्टिस्टों को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें