फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस उत्सव मनाया

विज्ञापन
एवरग्रीन पब्लिक हाई स्कूल भगवान चक्क ने अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस उत्सव मनाया
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के साथ मिलकर एवरग्रीन पब्लिक हाई स्कूल चक भगवाना ने अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया। सेवानिवृत्त प्रवक्ता (लेक्चरर) जगदेव सिंह भाऊ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और नंबरदार ठाकुर सिंह और तेज राम विशिष्ठ अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का स्वागत कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। एवरग्रीन पब्लिक हाई स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मातृभाषा पर मुस्कान, तानिया और विशाल ने भाषण दिया और सरबजीत सिंह ने मातृभाषा पर कविता पढ़ी, वहीं तानिया और तान्वी ने मातृभाषा पर गाने गाए।
डॉ. करन सिंह, संयोजक चरित्र निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने प्रेरक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी काम हमारी मातृभाषा में किए जाने चाहिए। विवाह कार्ड और घर में नाम की पट्टिका भी मात्र भाषा में होनी चाहिए। छात्र उनके भाषण से बहुत प्रेरित हुए। कुलदीप सिंह ने बहुमूल्य भाषण दिया। पेशल भाऊ ने पेपर पढ़ा। प्रवक्ता जगदेव सिंह चिब ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में मातृभाषा के महत्व को बताया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र बहुत प्रसन्न हुए। प्रस्ताव कुमारी अविलाशा द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें