फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पूरे होने पर भी नहीं हो रहा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिलेके सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए बनाए गए बंकरों का भुगतान नहीं होने से ठेकेदार परेशान हैं। उन्होंने विकास कार्य पूरे कर दिए हैं, लेकिन उन्हें भुगतान नही हो रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार सुनील कुमार, यश पाल, सुमित आदि ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उन्होंने बंकर बनाने का काम शुरू किया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में बंकरों का काम पूरा कर विभाग को सौंप दिया, लेकिन आज तक उन्हें बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे वह लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बैंक से ऋण लेकर विकास कार्य कराए थे। ऐसे में दो वर्ष से वह चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को भी समस्या से अवगत कराया। गत दिनों उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से भेंट कर उन्हें भी अवगत कराया गया कि उन्हें बकाया भुगतान कराया जाए। ताकि वह भी अपने परिवारों की गुजर बसर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें