अखनूर। ज्यौड़ियां मार्ग पर ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। रविवार ज्यौड़िया से सटे मुख्य सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इसमें मोटरसाइकिल पर सवार महिला बबली कुमारी, जय कुमार सहित अन्य युवक घायल हो गए। तीनों को उप जिला अस्पताल अखनूर में उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद