सांबा में भाजपा कार्यकर्ता सरदार बल्लव भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रदांजली देते हुए
सांबा। जिला पुलिस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर पुलिस लाइन और आईआरपी की 12 वीं वाहिनी के प्रतियोगियों ने मार्च पास्ट का किया। शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें एसएसपी राजेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में एएसपी सांबा और पुलिस के अन्य क्षेत्रीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
---------------
धर्म शक्ति संस्था ने सीमा पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
देश की एकता को मजबूत करने का लिया संकल्प
अरनिया। धर्म शक्ति संस्था की तरफ से सीमा से सटे गांव चंगिया में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संस्था अध्यक्ष सुमित कृष्ण ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के साथ ही उन्होंने अनेक रियासतों को देश के साथ जोड़ कर भारत को विशाल बनाया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प लिया गया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच डाक्टर रघुवीर सिंह, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद