बाड़ी ब्राह्मणा। बड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र से लापता महिला 13 दिन बाद थाने पहुंच गई। उसने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को सुनील कुमार ने निवासी छन्नी कार्थोली ने थाने में दी शिकायत बताया कि उसकी पत्नी सुबह से वापस घर नहीं आई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी। गुमशुदगी के 13 दिन बाद 29 अक्टूबर को महिला खुद थाने में पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि रत्नूचक की रहने वाली ऋ तु से उसके पारिवारिक संबंध थे। वह उसके घर अक्सर आया जाया करती थी। उसके घर किराए पर राकेश कुमार रहता था। जो पहले हमारे घर किराए पर रहता था। जब वह रत्नूचक ऋ तु के घर गई तो रितु ने उसे पानी पिलाया। उसके बाद उसे चक्कर आने लगे। उसने रितु से कहा कि वह उसे घर छोड़ आए तो उसने राकेश को कहा कि वह आपको घर छोड़ आएगा। जब राकेश ने उसे स्कूटी पर बिठाया तो रितु ने बताया कि वह बेहोश हो गई और उसे कुछ भी पता नहीं चल रहा था। उसके बाद जब उसकी आंखें खुलीं तो उसने अपने आपको पंजाब में पाया। वहां राकेश ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। उसके साथ जोर जबरदस्ती भी की। एक दिन मौका पाकर वहां से भाग आई। वापस बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचकर पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।