फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया

विज्ञापन
कस्वे के चौक में लगाई छविल में मीठा पानी पिलाते हुए। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे के मुख्य चौक में मुंसिफ कोर्ट के पूर्व प्रधान अनिल शर्मा की देखरेख में सोमवार को राहगीरों के लिएए छबील लगाई गई। इस दौरान उन्हें मीठा पानी पिलाया गया। मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर मन्हास ने छबील में पहुंच कर वाहनों को रुकवाकर यात्रियों को पानी पिलाकर छबील आरंभ कराई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने इन दिनों पड़ रही गर्मी में छबील लगाए जाने पर सराह। अनिल शर्मा ने कहा कि कस्बे के दुकानदारों ने इसमें सहयोग किया। साथ में वे प्लास्टिक के गिलास भी इकट्ठा करते रहे, ताकि प्रदूषण न फैले। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, मलिक राज, जेके पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा मौजूद रहे। संवाद
गर्मी से राहत देने के लिए लगाई ठंडे मीठे पानी की छबील
सांबा। बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों ने ठंडे मीठे पानी की छबीलें लगा कर आने जाने वालों की प्यास बुझाई। जिले के पढेल में युवाओं सिकंदर, धर्मपाल, जोगिंद्र पाल और देवराज ने बताया कि गर्मी के साथ लोगों को काफी परेशानी बन रही थी। इस पर उन्होंने छबील लगाई।
विज्ञापन

उधर राजपुरा तहसील के मुख्य चौक पर युवाओं ने छबील लगा कर लोगों की प्यास बुझाई। युवाओं के कार्य को सभी ने सराहा है। पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते लोगों को राहत देने के लिए छबील लगाई गई। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस नेक कार्य से लोगों में काफी खुशी दिखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें