फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खनपुर गांव मेंलिए 10 लाख रुपए देने की की घोषणा संत कबीर निर्माण दिवस धूमधाम से मनाया गया सांसद ने कम्युनिटी हॉल के लिए 10 ल

विज्ञापन
बिश्नाह के गांव मखनपुर में संत कबीर निर्बान दिवस पर हाजरी देते सांसद युगल किशोर शर्मा अश्वनी शर? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव मखनपुर की संत कबीर सभा ने रविवार को कबीर निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा व विश्ष्टि अतिथि पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा रहे। संत कबीर दरबार में माथा टेकने के बाद संगत के साथ सांसद ने भी काशी से आए संत विवेकानंदा व रागी जत्थे से शबद कीर्तन सुन कर स्वयं को धन्य किया।
विज्ञापन

लोगों ने परेशानियां बताते हुए कहा कि गर्मी सर्दी में यहां धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, ऐसे में लोगों को सिर छुपाने के लिए जगह नहीं मिलती। अगर यहां हाल बन जाए तो संगत निहाल हो जाएगी। हाल का निर्माण कराने की अपील सुनने के बाद सांसद ने हाल के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि संत कबीर ने समाज को सुख शांति भाईचारे का पाठ पढ़ाया और लोगों के सुख दुख में शामिल होने का मार्ग दिखाया।
पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि संत कबीर ने समाज को नेकी की राह दिखाई, जिस पर चलते हुए अब हर कोई एक दूसरे से हाथ मिला कर चलता है। उन्होंने कहा कि बिश्नाह में चक अवतारा, चक चिमना, मखनपुर सहित कई जगह संत कबीर के स्थान बने हैं। जहां संत कबीर के भव्य मंदिर हैं और दिन-रात पूजा चल है। हम समाज से कहते हैं कि यह देश पीरों फकीरों संतो का देश है। हमें मिलजुल कर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र भगत, सुभाष भगत, नांदलाल, कृष्ण लाल, अजय कुमार, सेवाराम बीडीसी सदस्य सुरजीत कुमार, गगन भाटिया सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें