फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पखवाड़े के तहत लोगो को जागरूक किया

विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज आरएस पुरा द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान वच्चो को अहार देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज में पोषण पखवाड़े के तहत लोगों को जागरूक किया गया। एनएसएस इकाई अधिकारी प्रो. बिंदु कुमारी की देखरेख में कार्यक्रम के दौरान कई गतिविधियों को अंजाम दिया। स्वयंसेवकों ने संतुलित आहार, मां और बच्चे के स्वस्थ पोषण आदि पर पोस्टर बनाए। साथ ही जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने आम जनता के साथ बातचीत की। उन्हें बच्चों के लिए संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। विभिन्न आयु समूहों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने 0-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की ऊंचाई और वजन मापा और डेटा संकलित किया। आंगनबाड़ी केंद्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने आरएस पुरा कसबे की कई घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और 0-6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्वस्थ आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 30 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. विजय कुमारी, प्रो. सुखविंदर कौर और डॉ. शीतल देवी ने किया। प्रधानाचार्य सुनील उप्पल ऐसे कार्यक्रम के लिए एनएसएस इकाई को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शरीर के बढ़ने के लिए संतुलित पोषण जरूरी है। कितने ही लोग ऐसे है जिनकों संतुलित पोषण नहीं मिल पाता है। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य बेहतर नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने इसके बारे में आम लोगों को पोषण पखवाड़े के तहत जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें