फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विवि में नॉन टीचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष को सम्मानित किया

विज्ञापन
डाक्टर राकेश चिब को समानित किया गया
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। गुडविल लाइब्रेरी में मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश चिब को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पवन शर्मा, रोशन बराल और राजेंद्र रांझा ने बचपन से अब तक डॉ. चिब के साथ बिताए पलों को याद किया। उनके सामाजिक सहयोग पर रोशनी डाली। डॉ. चिब ने सभी का धन्यवाद किया और गुडविल लाइब्रेरी के छात्रों के साथ जीवन का अनुभव साझा किया। सभी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब के अध्यक्ष बाबा भारती, देवेंद्र सिंह चिब, डोगरा सदर सभा के प्रधान सुखदेव सिंह चिब, नंबरदार स्वर्ण चिब, जगदीश शर्मा, कमल भगत, सूरम चंद शर्मा, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें