फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, 15 मवेशी बचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। पुलिस ने रविवार की रात को थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में पशु तस्करी के तीन प्रयास को विफल कर 15 मवेशी छुड़ाए हैं। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। इसी के चलते घगवाल थाना प्रभारी विजय वर्मा की देखरेख में टप्याल हाईवे पर नाका लगाया गया। इस बीच पुलिस पार्टी ने एक महिंद्रा वाहन को रोकने का संकेत दिया। चालक ने वाहन को तेज कर दिया और नाका प्वाइंट पार कर गया। सतर्क जवानों ने नाका प्वाइंट से कुछ मीटर दूर वाहन का पीछा किया। उक्त वाहन की जांच करने पर पांच मवेशी लदे पाए गए। पशु तस्करी का दूसरा प्रयास भी घगवाल में हुआ। जहां पांच पशुओं को बचाया गया, जिन्हें एक महिंद्रा वाहन में ले जाया जा रहा था। इसी तरह से पशु तस्करी की तीसरी वारदात में राजपुरा की पुलिस पार्टी ने लालचक, घगवाल में औचक नाका चेकिंग के दौरान कुछ लोगों को मवेशियों के झुंड के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। पुलिस पार्टी को देखकर संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे पांच मवेशियों के झुंड को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

उपरोक्त घटनाओं में सभी मवेशियों को बचा लिया गया और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। मौके पर परिवहन में इस्तेमाल होने वाले दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें