फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य बहनें सरकार की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों को दें

विज्ञापन
एकल अभियान अंचल अखनूर में चल रहा कार्यक्रम समपंन।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। एकल अभियान अंचल अखनूर के संच खौड़, ज्यौड़ियां और हमीरपुर सिदड़ का आचार्य मासिक वर्ग का समापन शनिवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा रहे।
विज्ञापन

यह वर्ग 26 नवंबर को प्रारंभ हुआ और 24 घंटे चला। वर्ग में खौड़ के अलग-अलग गांव से आचार्यों ने भाग लिया। खौड़ सेलांवाली गांव के सच्चिदानंद आश्रम में वर्ग चला। इसमें समिति के पदाधिकारियों के अंचल के कार्यकर्ता ने वर्ग में सत्र का संचालन करते रहे। समापन सत्र में सुरेश शर्मा और सच प्रमुख संजय कुमार के अलावा सेवाव्रती उपस्थित रहे। सुरेश शर्मा ने सरकार की योजनाओं को लेकर आचार्य बहनों को जानकारी दी और कहा कि सभी आचार्य बहनें अपने-अपने गांव में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों को दें। ताकि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि जिन आचार्यों का चयन हो गया है वह अपने गांव में सेवाभावी ढंग से कार्य करें। इस मौके पर संजय कुमार, सौरव कुमार, वैशाली देवी, सोनिका देवी, दीपक कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें