फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सम्मेलन के दूसरे दिन आए हुए संतो ने प्रवचन सुनाए

विज्ञापन
रामेश्वरधाम में जारी संत सम्मेलन के दौरान प्रवचन देते संत - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। रामेश्वर धाम गीता भवन में श्री सद्गुुरुदेव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चल रहे संत सम्मेलन में देशभर से संतों का पहुंचना जारी है। संत सम्मेलन के दूसरे दिन वीरवार को पहुंचे संतों ने मौजूद श्रद्धालुओं को अमृत रूपी प्रवचन से निहाल किया। स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन नियमों के अंतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह कर महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि 20 अक्तूबर से शुरू हुए कार्यक्रम में 30 अक्टूबर को भंडारे के साथ संपन्न होगा। स्वामी जी ने बताया कि वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें