फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22वे शहीद दिवस पर सुभाष चंद्र को याद किया

विज्ञापन
शहीद सिपाही सुभाष चन्द्र के शहीदी दिवस पर नमन करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। राजोरी के बुद्धल में वर्ष 2000 में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए सेना के जवान सुभाष चंद्र के शहीदी दिवस पर मंगलवार को उन्हें याद किया गया। काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि वर्ष 2000 में सेना की 10 डोगरा रेजीमेंट के शहीद जवान सुभाष चंद्र ने देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दे दी। सारा देश हमेशा इन शहीदों का कर्जदार रहेगा। हमें शहीदों के परिवार वालों पर भी गर्व है, जिन्होंने अपने बेटों को देश को समर्पित कर दिया। कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि धन्य होते हैं वह माता-पिता जिनके बेटे देश के काम आते हैं। जो लोग देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं वह सदा के लिए अमर हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह देश सेवा में अपना योगदान दें और देश के लिए अच्छा सोचें।
विज्ञापन

इस मौके सरपंच अक्षय कुमार डफ, बलकार सिंह नागरा, पूर्व सरपंच रछपाल सिंह गिल, पंच बाबा राम, विक्की चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें