मीरां साहिव दरसोपुर में ग्रिड स्टेशन के पास झाडियो में लगी आग
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव चक इस्लाम में मंगलवार को सुबह गैस सिलिंडर से आग लग गई। इससे रसोई में रखा घरेलू समान जल गया।
जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पुत्र देव राज निवासी चक इस्लाम में मंगलवार को उसकी पत्नी सुनीता देवी खाना पका रही थी। तभी अचानक गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। सुनीता देवी व लक्ष्मी देवी ने बताया कि गैस सिलिंडर में गैस रिसाव होने से आग लगी। परिजनों व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक रसोई में लगा फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।
----
ग्रिड स्टेशन दरसोपुर मीरां साहिब में पास की झाड़ियों में लगी आग
हो सकता था बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। कस्बे के साथ दरसोपुर के बिजली ग्रिड स्टेशन में मंगलवार को पास में उगी झाड़ियों में आग लग गई। धुआं उठता देख विभागीय कर्मियों ने दमकल विभाग को सूचित कर समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि थोड़ी सी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि ग्रिड स्टेशन के भीतर थोड़ी दूरी पर कूड़ा करकट पड़ा हुआ है। मंगलवार की सुबह उसमें आग लग गई। धुआं उठता देख इसके बारे में विभागीय कर्मियों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही तीन वाहन मौके पर पहुंचे और झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो ग्रिड स्टेशन तक आग पहुंचने पर जम्मू, आरएस पुरा, बिश्नाह आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता।