फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
वलैड गांव में जागरण में पहुचे लोग नमन करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। जागरण कमेटी दबलैड़ की ओर से सोमवार की रात मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। इसमें भक्तों ने मां की महिमा पर आधारित भेंटें सुनीं।
विज्ञापन

गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण में जालंधर से गायक मोहित सूफी के अलावा राजू विजय पूरिया, नैना सेठी आदि ने देवी देवताओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधा। मां के भजनों को श्रवण कर भक्तजन झूमने को विवश हो गए। इस मौके पर रमेश मोटन ने भी मां की महिमा का गुणगान किया और मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां अपनी कृपा से राज्य व देश में कोविड-19 महामारी से लोगों को निजात दिलाए ताकि सब लोग सुख शांति व खुशहाली के साथ अपना जीवन जी सकें। वहीं जागरण कमेटी ने रामेश मोटन व अन्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी के प्रधान रोहन मोटन, सुनील विजय कंठ, अजय कुमार, लाडी, राजीव कंठ, रोशन मुन्ना, बंटी, बब्बू सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
जागरण में किया माता रानी की महिमा का गुणगान
विजयपुर। छत्तीसगढ़ नवदुर्गा समिति की तरफ से मेटाडोर स्टैंड पर दुर्गा माता की पूजा अर्चना की जा रही है। इस मौके पर माता रानी का जागरण आयोजित किया गया। इसमें गायक चंद्रिका टंडन, सुनील महिलांगे, नरेंद्र कुमार, प्रकाश आदि ने माता की भेंट से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी समिति के प्रधान हीरा लाल साहू ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी समिति की तरफ से पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्र के चलते क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। माता के भक्तों द्वारा मंदिरों में सुबह शाम पूजा अर्चना की जा रही है। ममता देवी, सुरेश वर्मा, दीपक कुमार आदि भक्तों ने बताया कि हम लोगों ने माता रानी की सुबह शाम पूजा पाठ कर रहे हैं और व्रत भी रखा हुआ है। क्योंकि नवरात्र में माता रानी का व्रत और पूजा अर्चना करने से हर मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें