फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा रवाना हुई

विज्ञापन
आरएस पुरा से माता वैष्णो के लिए जाती पैदल यात्रा।
विज्ञापन
आरएस पुरा। श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली पैदल यात्रा सोमवार को गांव सतराईयां से रवाना हुई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सरपंच बीना देवी अन्य प्रतिनिधियों ने गांव के मंदिर से यात्रा को रवाना किया। सरपंच बीना देवी ने बताया कि गांव से 25 साल से यात्रा का आयोजन होता आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह यात्रा पहले नवरात्र पर माता के दरबार पहुंच कर माता के दर्शन करती है। सरपंच ने बताया कि यात्रा पहले दिन नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर में विश्राम करेगी। वहां से मंगलवार को यात्रा रवाना होगी। इसके बाद लगातार चलती रहेगी और
पहले नवरात्र पर कटरा पहुंच कर माता के दर्शन करेगी। यात्रा में पंच प्रवीण सिंह, नरेंद्र सिंह मंटू, सुरजीत सिंह, हैप्पी सिंह, मुकेश सिंह सहित काफी संख्या गणमान्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह
विजयपुर। नवरात्र को लेकर क्षेत्र की महिलाओं और लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। उसी के चलते माता रानी के मंदिरों में रंग रोगन सफाई चल रही है। भक्तों ने बताया कि इस बार नवरात्र धूमधाम से मनाएंगे। क्षेत्र के मंदिरों में साफ-सफाई रंग रोगन किया जा रहा है। ताकि मंदिर में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर लोगों को लॉकडाउन का खतरा सता रहा है। पिछले साल नवरात्र पर मंदिर बंद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें