विजयपुर। वन विभाग के कुछ कर्मचारी और अधिकारी वर्दी पहनना उचित नहीं समझ रहे हैं। दीपक कुमार, रविंद्र सिंह, संसार सिंह, हरमन सिंह, हरकेश कुमार, प्रदीप कुमार, थोडू राम आदि ने बताया कि जैसे डॉक्टरों, बेल्ट फोर्स, वन विभाग, सफाईकर्मी आदि विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों को वर्दी पहनना अनिवार्य है, तो वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इसे जरूरी क्यों नहीं समझते।
क्योंकि जब अधिकारी और कर्मचारी जंगल में घूम रहे होते हैं तो कुछ लोग को पता नहीं होता कि वह विभाग के मुलाजिम हैं या कोई और, जिस कारण लोगों के साथ उनका झगड़ा और मारपीट तक की नौबत आ जाती है। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को वर्दी पहनने के निर्देश दें। ताकि क्षेत्र के लोगों को भी पता चल सके कि जंगलात विभाग के मुलाजिम हैं। गौरतलब है कि जब वन विभाग के मंत्री चौधरी लाल सिंह थे तो उन्होंने हर मुलाजिम को वर्दी पहनने के निर्देश दिए थे। मुलाजिमों ने निर्देश का पालन भी किया था। संवाद