फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहततालाब की सफाई शुरू कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर/ रामगढ़। चक सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा ने बुधवार को गांव सारबा में मनरेगा के तहत गांव में तालाब की सफाई का कार्य शुरू कराया। तालाब से पौधे, झाड़ियां निकालने का कार्य आरंभ कराते हुए सरपंच ने कहा कि मनरेगा के तहत तालाब की सफाई कराई जाएगी। इस तालाब से जलकुंभी निकाली जाएगी। तालाब गंदगी से भरा है। इस कारण से मक्खी, मच्छर बढ़ रहे हैं। इनसे बीमारियां फैलती हैं। लोग बीमार हो रहे हैं। इसे देखते हुए ही तालाब की सफाई कराई जा रही है। यह कार्य मनरेगा के तहत करवाया जा रहा है। तालाब की सफाई के लिए करीब एक लाख 22 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस अवसर पर उनके साथ पंच संदीप जमवाल व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें