आरएस पुरा। पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र के गांव फैजलाबाद में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए पुलिस के सब इंस्पेक्टर सरदार दलजीत सिंह आजरोट को 24 में शहीदी दिवस पर याद किय गया। रविवार को दलजीत चौक में शहीद के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा में एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता, एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रमनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ जो अभियान छेड़ा है उसमें कई अधिकारी व जवान शहीद हुए हैं। उनमें सब इंस्पेक्टर सरदार दलजीत सिंह भी शामिल हैं। जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जारी ऑपरेशन के दौरान अपने प्राणों को मातृभूमि की रक्षा करते हुए त्याग दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रखे हैं। इसमें पुलिस को सफलता मिल रही है। पुलिस विभाग पूरी तरह से शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। इस मौके पर शहीद के भाई सरदार जवाहर सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद। उल्लेखनीय है कि सरदार दलजीत सिंह वर्ष 1997 में वीरगति को प्राप्त हुए थे।