फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में संक्रमितों के मामलों का ग्राफ गिरने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना संक्रमितों के मामलों में आई गिरावट से जिला प्रशासन ने राहत ली है। वहीं आम लोगों में बन रहा भय भी कुछ कम हुआ है। कोरोना कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील से भी लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को कोरोना संक्रमितों के 25 मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति ने कोरोना से जान गंवाई है। वहीं 211 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में 1345 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिले में कुल 6725 मामले कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें 884 का यात्रा इतिहास है, जबकि 5841 सामुदायिक हैं। जिले में आज तक 111 लोग कोरोना से मारे गए हैं। कोरोना कर्फ्यू में अगले माह में कुछ ढील दिए जाने से दुकानदारों को कुछ राहत जरूर मिली है। विभिन्न प्रकार की दुकानें खुलने से दुकानदारों खुश हैं।
उधर यात्री वाहन मालिक दिलबाग, अशोक, अरुण के अनुसार वाहनों के घरों में खडे़ रहने से उनका बुरा हाल है। कई माह से वाहन खडे़ रहने से वह काफी परेशान हैं। वाहनों के मार्ग पर निकलने से वह बैंक का ऋण उतार सकेंगे। नाई व सैलून चलाने वाले भी रोजी-रोटी को लेकर काफी परेशान थे। उन्हें भी नई गाइड लाइन से कुछ राहत मिली है। स्कूल बंद रहने से छात्रों की पढ़ाई भी काफी बाधित हो रही है। कई क्षेत्रों में सिगनल नहीं होने से छात्र ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले पा रहे हैं। कुल मिला कर अनलॉक होने से जनजीवन पटरी पर लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें