फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी श्री अमर गिरी जी महाराज की पुण्यतिथि के मौके पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव दब्लेड स्थित गंगा सरोवर धाम परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी अमर गिरी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर में माथा टेका तथा स्वामी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मंदिर के संयोजक महंत रूपलाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने कहा कि स्वामी जी ने अपने जीवन काल के दौरान हमेशा लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। चौधरी ने कहा कि देश में शांति के लिए हमारे साधु समाज का अहम योगदान है। क्योंकि संत हमेशा लोगों को शांति के मार्ग पर चलने की सलाह देते हैं तथा प्रभु भक्ति की तरफ जोड़ते हैं। महंत राजेश गिरी ने कहा कि हर वर्ष महाराज की पुण्यतिथि पर मंदिर में कार्यक्रम किया जाता है। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर छठ दर्शन साधु समाज के राज्य अध्यक्ष दत्त गिरी महाराज, डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे, प्रो. गारू राम भगत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें