फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब पर बन रहा पुल का काम ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
पलांवाला -जयौडियां मुख्य मार्ग तथा गांव इन्द्र तथा परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर बन रहे पुल
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पलांवाला से ज्यौड़ियां तक के मुख्य मार्ग की मरम्मत कार्य तथा दरिया चिनाब पर गांव इंद्र तथा परगवाल के बीच बन रहे पुल का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया है। इससे क्षेत्र के लोगों की तरफ से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोगाें का कहना है कि उन्हें इस क्षेत्र के विकास की जो उम्मीद जगी थी वह खत्म हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की मुख्य सड़क की मरम्मत ग्रेफ विभाग की तरफ से शुरू की गई। ग्रेफ विभाग की तरफ से सड़क पर मिट्टी आदि बिछाने का काम चलाया गया। जितनी गति से काम शुरू किया गया था उससे लग रहा था कि विभाग की तरफ से एक माह के भीतर इस सड़क की मरम्मत कर जनता को समर्पित कर दी जाएगी, लेकिन अब मरम्मत कार्य ठंड बस्ते में पड़ा हुआ है। इसके चलते लोगों की तरफ से कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार की तरफ से डीडीसी चुनाव में वोट हासिल करने के लिए यह पर काम शुरू किया गया और चुनाव खत्म होते ही काम बंद कर दिया गया है। चिनाब पर बन रहे पुल का निर्माण बंद कर दिया गया है।
-------
केंद्र की सरकार की तरफ से हम ज्यौड़ियां के लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। डीडीसी चुनाव के दौरान सड़क का मरम्मत कार्य आनन-फानन में शुरू किया गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब ठप। ऐसा ही चिनाब पर बन रहे पुल का हाल है। पुल का निर्माण कर रही एजेंसी अपना सामान समेट चली गई है। सरकार पुल का निर्माण जल्द कराने के बडे़-बडे़ दावे कर रही है। लोगों के अनुसार यहां के सांसद जुगल किशोर की ढीली कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा रहे है। लोगों का कहना है कि सांसद सिर्फ जनता को चुनाव के समय ही दर्शन देते हैं।
विज्ञापन

-अमृत भूषण बाबा भारती नंद, प्रधान, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी, छंब, ज्यौड़ियां
-------------
उनकी पंचायत के दो वार्डों के लोगों को पंचायत मुख्यालय तथा तहसीलदार कार्यालय जाने के लिए दरिया चिनाब को पार करना पड़ता है। लगभग दस किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता है। जब चिनाब पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो हमें आस लगी थी, लेकिन पुल का काम बंद होने से हमें निराशा लग रही है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, नायब सरपंच, पंचायत सरवाल (परगवाल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें