फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथ बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल

विज्ञापन
कैथ विरादरी की मेल के दौरान नमन करते हुए भक्तजन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। कैथ बिरादरी की अर्द्ध वार्षिक मेल गांव लंगोटिया स्थित दाता शंकरी देव स्थान पर वीरवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर माथा टेका और दाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ हुआ और भंडारे का भी आयोजन किया गया। बिरादरी के प्रधान कैप्टन गिरधारी लाल, चेयरमैन बचन लाल, कृष्ण लाल, सेवादार बाबा राम, तरसेम लाल काकू राम तथा रमेश कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर बिरादरी की मेल श्रद्धा पूर्वक तरीके के साथ मनाई जाती है। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली से भी बिरादरी के लोग पहुंचकर माथा टेकते हैं, और दाता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते पहले मेल को स्थगित करना पड़ा था, लेकिन अब मेल आयोजित की गई है और नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें