फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने बांधी भाइयों की कलाइयों पर राखियां

विज्ञापन
एक बहन अपने छोटे भाई को राखी बांधते हुए। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, वहीं कई भाई भी बहनों के घर पहुंचे। वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजारों में भी काफी रौनक देखी गई। काफी दिनों बाद सड़क पर अधिक मात्रा में वाहन दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को असीम प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को रक्षासूत्र बांधती हैं। भाई बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। भाई बहन के असीम प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सोमवार को कोरोना महामारी के दौरान वीकेंड लॉकडाउन के बाद सुबह बाजारों तथा सीमावर्ती क्षेत्र में तरह-तरह की राखियों से दुकानें सजी हुई थीं। मिठाइयां तथा उपहार खरीदने वाली महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी। महिलाएं, युवतियां, बच्चियां भाइयों की मंगल कामना व लंबी उम्र के लिए इस पर्व के जरिये भगवान से दुआ की।
नेहा रानी ने बताया कि भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर उनमें काफी उत्साह है। हमने भाइयों को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया और भगवान से प्रार्थना की है कि यह कोरोना महामारी अगले रक्षाबंधन तक हमारे भारत देश से खत्म हो। स्नेह ने बताया कि वह रक्षाबंधन के पर्व को मनाने के लिए अपने भाई के लिए अच्छी अच्छी राखियां खरीदी और भाई की कलाई पर बांधी। भाई ने भी बहन की रक्षा का वचन दिया। भगवान से इस रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से भाइयों की लंबी आयु व तरक्की के लिए कामना की।
विज्ञापन

---------
थाने में पहुंची नन्ही बहन
मीरां साहिब। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार एसडीपीओ शब्बीर खान व थाना प्रभारी मीरां साहिब हरमिंदर सिंह सहित पुलिस स्टेशन के अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। थाने में पहुंची नन्हीं बहन को उपहार भेंट किए। एसडीपीओ ने कहा कि उनकी जिंदगी का यह बेहतरीन पल है जब एक नन्ही बहन ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। उन्हें जिंदगी भर यह पल याद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें