सांबा के सीमावर्ती गांव में बहन अपने भाई को राखी बांधते हुए
सांबा। भाई बहन के प्रेम का पवित्र पर्व रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार और आशीर्वाद देकर उनकी रक्षा करने की सौगंध ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के चलते चल रहे लॉकडाउन से पर्व पर रौनक कम दिखी। हलवाई की दुकान से मिठाई की बिक्री कम रही। लोगों ने फल ही खरीदना उचित समझा। चीन निर्मित राखी खरीदने का भी महिलाओं ने परहेज किया। कोराना के चलते सीमावर्ती गांवों में बीएसएफ के जवानों को भी राखी बांधने के लिए युवतियां नहीं गईं।