- कन्वेंशन सेंटर में हुआ राष्ट्रीय युवा महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से जम्मू कन्वेंशन सेंटर में नेशनल यूथ फेस्टिवल में कार्यक्रम करवाया। यूटी स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग के टैलेंटेड युवाओं ने डेक्लेमेशन, स्टोरी राइटिंग, पेंटिंग, फोक डांस, फोक सांग और साइंस प्रदर्शनी में भाग लिया। लोक नृत्य में राजोरी, जम्मू और कुपवाड़ा ने क्रम से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। फोक सांग में सांबा, बांदीपोरा और कुपवाड़ा ने टॉप तीन जगह हासिल किए।
डेक्लामेशन कॉन्टेस्ट में सांबा, श्रीनगर और उधमपुर जिला पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। कहानी लेखन में जम्मू, श्रीनगर और राजौरी ने टॉप तीन स्थान हासिल किए। साइंस मेले में जम्मू, कठुआ और बारामुला ने टॉप तीन रैंक हासिल किए। कविता में कठुआ ने पहला स्थान हासिल किया। बारामुला और श्रीनगर क्रम से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जज के पैनल में प्रो. संजय सिंह संब्याल, डॉ. पिंकी कोटवाल, डॉ. शमशेर सिंह, यशपाल यश और रवि शर्मा शामिल रहे।