फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बनपुरी स्थित गुरु गद्दी श्री श्री 1008 सतगुरु बाबा काशी गिरी जी बाण गंग वाले आश्रम में वार्षिक यज्ञ और श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें श्रीराम कथा का महत्व बताया गया।
विज्ञापन


गद्दी आसीन सद्गुरु बृजभूषण ने की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा से निहाल करने के लिए वृंदावन से श्री ठाकुर लाल शास्त्री विशेष रूप से वनपुरी आश्रम पधारे हैं। मंगलवार को श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रवचनों से निहाल करते हुए कथावाचक वृंदावन से पधारे ठाकुर लाल शास्त्री ने कहा कि राम कण-कण में है। उल्टा नाम जपत जग जाना बाल्मिक भे ब्रह्म समाना।

उन्होंने कहा कि राम के उल्टे नाम में भी इतनी शक्ति है कि बाल्मीकि जैसा डाकू भगवान के नाम का उल्टा सिमरन मरा मरा का जाप करता रहा। इसके प्रताप से वह ब्रह्म ऋषि बन गया। यदि कोई व्यक्ति श्रद्धा प्रभु तरीके के साथ भगवान के नाम का लगातार सुमिरन करे तो उसको भगवान कितनी उत्तम गति देंगे।
विज्ञापन


यह स्वयं विचार का विषय है। उन्होंने कहा कि राम का नाम अद्भुत महिमा और प्रताप को धारण किए हुए है, इसीलिए गोस्वामी तुलसीदास ने श्री रामचरितमानस में लिखा है कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरही पारा, कि कलयुग में केवल भगवान का नाम ही मनुष्य को सद्गति और मोक्ष प्रदान करने का एकमात्र साधन है। इसका स्मरण करने से ही कलयुग के भाव सागर रुपी अंधकार से मनुष्य की नैया पार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें