श्री गुरु रविदास मन्दिर मे मूर्ति स्थापना दिवस मनाया।
राजोरी। श्री गुरु रविदास मंदिर फलयाना में मूर्ति स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने श्री गुरु रविदास जी के भजन प्रस्तुति किए।
श्री गुरु रविदास जिला प्रधान केवल कृष्ण ने कहा कि श्री गुरु रविदास के आशीर्वाद से मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक स्तर पर धर्म का प्रचार व मानवता की सेवा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर पाठी कौशल प्रधान श्री गुरु रविदास सभा फलयाना, रिटायर्ड जेडईओ मुलख राज, जेडईओ चमन लाल, पाठी अशोक कुमार, पाठी गौरव कुमार और सौरभ कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद