ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव बंदोवाला (अप्पर पलांवाला) में स्थित दाती सजावती स्थान पर टंगोत्रा ब्राह्मण बिरादरी के साडल गोत्र की ओर से पांच जून को मेल का आयोजन किया जाएगा।
बिरादरी के सदस्य सुभाष चंद्र टगोत्रा ने बताया कि पांच जून को अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन बिरादरी के लोगों की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे हवन व पिंडी पूजन होगा। उन्होंने बताया कि मेल में बिरादरी के सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। संवाद